जैश-ए-मोहम्मद संगठन भारत के स्कूल और कॉलेजों में घुसपैठ कर युवाओं को कट्टरपंथ की ओर ले जा रहा है. फरीदाबाद मॉड्यूल केस में जैश ने मेडिकल संस्थान तक अपनी पैठ बना कर दिल्ली-एनसीआर में हमलों की योजना बनाई थी. मुंबई से एक छात्र को गिरफ्तार किया गया जो युवाओं को भर्ती कर आतंकी ट्रेनिंग के लिए भेजने की साजिश रच रहा था.