भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा 2025 का शुभारंभ शुक्रवार को हुआ. रथ यात्रा पुरी के जगन्नाथ मंदिर से शाम 4 बजे शुरू हुई. पहले भगवान बलभद्र का रथ खींचा गया, बाद में सुभद्रा और जगन्नाथ के रथ आए. श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ने पुरी में जय जगन्नाथ का उद्घोष किया.