ISRO ने राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस पर भारतीय स्पेस स्टेशन (बीएएस) की पहली झलक दिखाई BAS-01 मॉड्यूल का वजन लगभग दस टन होगा और इसे पृथ्वी से 450 किलोमीटर ऊपर निचली कक्षा में स्थापित किया जाएगा भारतीय स्पेस स्टेशन पूरी तरह से स्वदेशी तकनीक पर आधारित होगा, जिसमें जीवन समर्थन और डॉकिंग सिस्टम शामिल हैं