इसरो प्रमुख वी. नारायणन ने बताया कि इसरो 40 मंजिला इमारत जितनी ऊंचाई वाला रॉकेट विकसित कर रहा है. उन्होंने कहा कि 2035 तक भारत की 52 टन वजनी अंतरिक्ष स्टेशन बनाने की भी योजना है. इसरो प्रमुख ने कहा कि अब तक भारत के नाम 4,000 से ज्यादा रॉकेट प्रक्षेपित करने का श्रेय है.