जैसलमेर से हनीफ खान नामक व्यक्ति को पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. हनीफ ने सोशल मीडिया के माध्यम से पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI से संपर्क कर सेना की गोपनीय सूचनाएं दीं. पूछताछ में पता चला कि हनीफ खान ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भी सेना के मूवमेंट की संवेदनशील जानकारी दी.