भारत के 4-5 तेल और गैस से लदे जहाज जल्द ही होर्मुज स्ट्रेट पार कर सकते हैं, इसके लिए ईरान से बातचीत जारी है. होर्मुज पार करना चुनौतीपूर्ण है क्योंकि मिसाइल, ड्रोन और छोटी नावों से हमले का खतरा लगातार बना रहता है. भारतीय जहाजों की सुरक्षा और मार्ग पर हर स्तर पर निगरानी और संचार व्यवस्था को मजबूत किया जा रहा है.