मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष के कारण कच्चे तेल की कीमतें 70 डॉलर से बढ़कर 122 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गई हैं भारत सरकार ने पेट्रोल और डीजल की कीमतें स्थिर रखने के लिए केंद्रीय उत्पाद शुल्क में भारी कटौती की है पेट्रोल पर एक्साइज ड्यूटी 13 रुपये से घटाकर तीन रुपये प्रति लीटर और डीजल पर दस रुपये से शून्य कर दी गई है