इंदौर की 72 वर्षीय गंगा वर्मा ने अपने गंभीर रूप से बीमार बेटे कमलेश वर्मा को किडनी दान की है कमलेश वर्मा तीन वर्षों से किडनी की बीमारी के कारण डायलिसिस पर थे और किडनी प्रत्यारोपण की सलाह मिली थी कमलेश की किडनी प्रत्यारोपण सर्जरी शासकीय सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में सफलतापूर्वक पूर्ण की गई है