अमेरिका में मोस्ट वांटेड आतंकी पवित्तर बटाला को किडनैपिंग मामले में गिरफ्तार किया गया है. FBI और अमेरिकी पुलिस ने सैन जोकिन काउंटी के पांच अलग-अलग स्थानों पर एक साथ छापेमारी कर आरोपियों को पकड़ा है. गिरफ्तार आरोपियों पर किडनैपिंग, टॉर्चर, गलत तरीके से बंदी बनाने और साजिश रचने जैसे कई गंभीर आरोप लगाए गए हैं.