भारतीय रेलवे ने पत्थरबाजी रोकने के लिए जीरो टॉलरेंस नीति के तहत 665 आरोपियों को गिरफ्तार किया है रेलवे ने संवेदनशील क्षेत्रों में निगरानी और गश्त तेज कर दोषियों की त्वरित पहचान और गिरफ्तारी संभव बनाई है रेलवे अधिकारियों के अनुसार, पत्थरबाजी गंभीर अपराध है, जिसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जा रही है