भारतीय सेना ने उत्तर पूर्वी क्षेत्र में भारी बारिश और शहरी बाढ़ के कारण ऑपरेशन जल राहत 2 के तहत व्यापक मानवीय सहायता अभियान शुरू किया है नागालैंड के दीमापुर में सिंगरिजन कॉलोनी में बाढ़ राहत के लिए उपायुक्त ने सेना से औपचारिक सहायता मांगी असम के गोलाघाट जिले में धनसिरी नदी खतरे के स्तर को पार कर गई थी, लेकिन अब जल स्तर कम हो रहा है और सेना स्थिति पर नजर रख रही है