एयर इंडिया विमान हादसे के दो पीड़ितों के परिजनों ने दावा किया कि उन्हें गलत शव मिले हैं. यूके में रहने वाले इन परिवारों के वकील ने दावा किया कि डीएनए जांच में सैंपल मैच नहीं हुए हैं. विदेश मंत्रालय ने ब्रिटिश मीडिया रिपोर्ट को खारिज करते हुए कहा कि शवों की पहचान पूरे प्रोटोकॉल से की गई थी.