भारत ने चेन्नई स्थित आईसीएफ में पहले हाइड्रोजन चालित कोच का सफलतापूर्वक परीक्षण किया है. भारत 1,200 एचपी क्षमता वाली हाइड्रोजन ट्रेन विकसित कर हाइड्रोजन ट्रेन तकनीक में अग्रणी बनने की दिशा में है. देश ने बुलेट ट्रेन के बाद पहली हाइपरलूप टेस्ट ट्रैक 422 मीटर लंबी IIT मद्रास की मदद से तैयार की है.