भारत सरकार ने बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों के खिलाफ हो रही लगातार हिंसा और हत्याओं की कड़ी निंदा की है प्रवक्ता ने अंतरिम सरकार के कार्यकाल में 2900 वारदातों का जिक्र करते हुए कहा कि इन्हें खारिज नहीं किया जा सकता दीपू चंद्र दास की हत्या पर कहा कि हम इसकी घोर निंदा करते हैं. उम्मीद है अपराधियों को जल्द कटघरे में लाया जाएगा