भारत और अमेरिका ने दिल्ली में काउंटर टेररिज्म पर 21वीं जॉइंट वर्किंग ग्रुप बैठक में हिस्सा लिया. बैठक में आतंकवाद से निपटने के लिए आपसी सहयोग पर जोर दिया गया और सीमा पार आतंकवाद की कड़ी निंदा की गई. दोनों पक्षों ने तकनीक के गलत इस्तेमाल, आतंकवाद की फंडिंग और आतंकवादियों की भर्ती जैसी चुनौतियों की समीक्षा की.