बाराबंकी जिले में पतंग उड़ाते समय 14 वर्षीय आयुष कुमार के सीने में नुकीली सरिया घुस गई. पतंग स्कूल परिसर में गिरने के बाद आयुष उसे लेने के लिए गेट से अंदर घुसने की कोशिश कर रहा था, तभी ये हादसा हुआ. ग्रामीणों ने चीख सुनकर तुरंत मदद की और आयुष को गेट से छुड़ाकर घर लाए.