सुप्रीम कोर्ट ने सड़कों पर बढ़ते कुत्तों के हमलों को लेकर राज्य सरकारों की निष्क्रियता पर कड़ी नाराजगी जताई. बच्चों या बुजुर्गों को कुत्तों के काटने से चोट या मौत होने पर राज्य सरकारों पर भारी मुआवजा लगाया जाएगा. वरिष्ठ वकील मेनका गुरुस्वामी ने कुत्तों के लिए नसबंदी को सही समाधान बताते हुए मारने का विरोध किया.