केरल की कन्नूर सेंट्रल जेल से दिव्यांग दोषी गोविंदाचामी 25 फुट ऊंची दीवार पार कर फरार हुआ था. गोविंदाचामी को पुलिस ने स्थानीय लोगों की सतर्कता की वजह से फिर गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी ने पहचान छिपाने की कोशिश की थी लेकिन एक हाथ होने के कारण लोगों ने उसे पहचान लिया.