आम आदमी पार्टी ने राघव चड्ढा की जगह पर अशोक मित्तल को राज्यसभा में नया उपनेता नियुक्त किया है. मित्तल पंजाब के उद्योगपति और लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के चांसलर हैं, जो अपनी विनम्रता के लिए जाने जाते हैं. मित्तल ने कहा कि उन्हें उपनेता बनाए जाने की जानकारी अचानक मिली और राघव चड्ढा ने सबसे पहले बधाई दी.