लोकसभा में नक्सलवाद पर चर्चा में अमित शाह ने कहा कि मोदी सरकार में नक्सलवाद लगभग समाप्त हो चुका है. उन्होंने पिछली सरकारों पर आरोप लगाया कि उन्होंने नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के विकास के लिए सुविधाएँ नहीं दी. उन्होंने बताया कि बस्तर के हर गांव में स्कूल, राशन की दुकान और स्वास्थ्य केंद्र स्थापित किए गए हैं.