उत्तराखंड के धराली में बादल फटने से भारी तबाही हुई है जिसमें कई होटल, होम स्टे और मकान बह गए हैं. हिमाचल प्रदेश के किन्नौर में तांगलिंग नाले के पास बादल फटने की घटना में अस्थायी पुल बह गए और यात्री फंसे हैं. किन्नौर की घटना के बाद एनडीआरएफ, आईटीबीपी और पुलिस रेस्क्यू ऑपरेशन में लगे हुए हैं और राहत कार्य जारी है.