गुरुग्राम, दिल्ली और नोएडा में सोमवार को भारी बारिश के कारण ट्रैफिक जाम और जलभराव की स्थिति बनी रही. गुरुग्राम के NH-48 पर हीरो होंडा चौक से नरसिंहपुर तक सात से आठ किलोमीटर लंबा ट्रैफिक जाम लगा रहा. गुरुग्राम में दोपहर 3:30 बजे से मूसलाधार बारिश हुई, जिससे कई इलाकों में पानी भर गया और ट्रैफिक ठप हो गया.