ऑपरेशन महादेव में 22 अप्रैल के पहलगाम आतंकी हमले के तीन पाकिस्तानी आतंकी ढेर किए गए. मास्टरमाइंड हाशिम मूसा रावलकोट का था, अबू हमजा उर्फ हैरिस सियालकोट का था और तीसरा आतंकी भी पाकिस्तान का था. आतंकवादी समूह की गतिविधि चार दिनों तक निगरानी में रखी गई और T82 अल्ट्रासेट कम्युनिकेशन डिवाइस सक्रिय हुआ.