हरियाणा के यमुनानगर में एक बहू ने अपने पिता जैसे ससुर को प्रेमी के हाथों मरवा दिया. ससुर की हत्या के बाद आरोपी बहू ही चीख-चीख कर इंसाफ की गुहार लगाते हुए पुलिस पर ही आरोप लगा रही थी. परिवार इस बात से हैरान है कि बहू ललिता ने ही ससुर ओमप्रकाश की हत्या करवाई है.