गुरुग्राम के एसपीआर रोड पर सोमवार देर रात एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई. घटना रात लगभग दस बजे हुई. अज्ञात हमलावरों ने ताबड़तोड़ गोलीबारी की जिसमें युवक की मौके पर मौत हो गई. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर चश्मदीदों से पूछताछ शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश कर रही है