गुरुग्राम में मामूली बहस के बाद एक गाड़ी पर हमला किया गया. गाड़ी मालिक के साथ मारपीट की गई. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसके बाद पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी बीबीए के छात्र हैं. पुलिस अब इनसे पूछताछ कर मामले में आगे की कार्रवाई में जुटी है.