केंद्र सरकार जीएसटी पर राहत देने की योजना बना रही है, जिससे टैक्स घट सकता है. मिडिल और लोअर क्लास परिवारों के सामान पर टैक्स कम करने की तैयारी है. 12% टैक्स वाले सामान को 5% टैक्स में लाने की संभावना है. सरकार चार टैक्स स्लैब को घटाकर तीन करने पर विचार कर रही है.