गूगल मैप के भरोसे कार चलाना एक बार फिर दुर्घटना की वजह बना. नवी मुंबई के बेलापुर इलाके में हादसा हुआ. शुक्रवार आधी रात करीब एक बजे गूगल मैप के गलत निर्देश के चलते महिला की कार खाड़ी में गिर गई. महिला ने पुल के नीचे का रास्ता चुना क्योंकि गूगल मैप ने उसे रास्ता सीधा दिखाया था, ऐसे में उसकी जान पर बन आई.