अजिस्ता इंडस्ट्रीज ने 80 किलोग्राम के अर्थ-ऑब्जर्वेशन सैटेलाइट से अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन की तस्वीरें ली अजिस्ता का सैटेलाइट निचली कक्षा में घूम रहे उपग्रहों की निगरानी कर उनकी तस्वीरें और वीडियो भेज सकता है कंपनी ने दो अलग-अलग दूरी से अंतरिक्ष स्टेशन की 15 फ्रेम की फोटो खींचकर अपने ट्रैकिंग सिस्टम की सफलता साबित की