गुरुग्राम के गांधीनगर इलाके में मामूली विवाद पर एक दोस्त ने अपने साथी को तीसरी मंजिल से धक्का देकर मार डाला. 35 वर्षीय पप्पू कुमार और 19 वर्षीय उमेश के बीच खाना बिखर जाने को लेकर कहासुनी हुई थी. गुस्से में उमेश ने पप्पू को तीसरी मंजिल से नीचे गिरा दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई.