भारत-बांग्लादेश सीमा पर जलपाईगुड़ी में लंबित फेंसिंग प्रोजेक्ट के तहत BSF ने पिलर मार्किंग शुरू कर दी है. BSF और भूमि सुधार विभाग ने चांगराबांधा के पूर्वपाड़ा इलाके में जमीन की माप और सीमांकन प्रक्रिया शुरू की है. चिकन नेक कॉरिडोर के करीब 4 किमी इलाके में लंबे समय से फैंसिंग नहीं होने के चलते घुसपैठ की शिकायतें बढ़ी थीं.