केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि भारत-अमेरिका ट्रेड डील में कृषि क्षेत्र की सुरक्षा की गई है. अमेरिका को मांस, डेयरी, सोयाबीन, मक्का, चावल, गेहूं, चीनी, फल और सब्जियों पर कोई टैरिफ छूट नहीं दी गई है. भारत में दुग्ध उत्पादों, मसालों और छिल्का रहित अनाज सहित कई संवेदनशील कृषि उत्पादों के आयात पर प्रतिबंध रहेगा.