दिल्ली और बनारस के बीच हाई स्पीड रेल कॉरिडोर का निर्माण अगले दो से तीन महीने में शुरू होने की संभावना है. वित्त मंत्री ने बजट में ऐसे 7 कॉरिडोर के निर्माण पर करीब 16 लाख करोड़ रुपए निवेश का अनुमान जताया है. दिल्ली-वाराणसी कॉरिडोर की DPR रेलवे बोर्ड को सौंप दी गई है, जिसमें 13 से 14 स्टेशन शामिल हैं.