बिहार विधानसभा चुनाव और सात अन्य राज्यों की आठ सीटों पर उपचुनाव के साथ आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है. चुनाव आयोग ने राजनीतिक दलों को एआई आधारित गलत और भ्रामक वीडियो प्रचार में न इस्तेमाल करने की चेतावनी दी है. सोशल मीडिया और इंटरनेट पर साझा की गई सामग्री पर भी आदर्श आचार संहिता के नियम पूरी तरह लागू होते हैं.