निर्वाचन आयोग ने बिहार के नेता विपक्ष तेजस्वी यादव को 2 मतदाता पहचान पत्रों की जांच के लिए नोटिस जारी किया है. आयोग ने तेजस्वी यादव से उनके द्वारा दिखाए गए वोटर ID कार्ड की असली प्रति और EPIC नंबर की मांग की है. तेजस्वी यादव ने दावा किया था कि उनका नाम मतदाता सूची से हटाया गया और EPIC नंबर बदल दिया गया है.