प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने रामप्रस्थ प्रमोटर्स एंड डेवलपर्स और उसकी ग्रुप कंपनियों की करीब 681.54 करोड़ रुपये की संपत्ति अस्थायी रूप से अटैच की है. कंपनी पर आरोप है कि उसने गुरुग्राम में चल रहे प्रोजेक्ट्स में हजारों घर खरीदारों से पैसे लेकर फ्लैट और प्लॉट नहीं दिए. अटैच की गई संपत्तियां गुरुग्राम के सेक्टर 37डी, 92, 95 की कॉलोनियां और बसई, गदौली कलां, हयातपुर, वजीरपुर इलाके में है.