लोकसभा के शीतकालीन सत्र में सांसद अनुराग ठाकुर ने कुछ सांसदों पर ई-सिगरेट पीने का आरोप लगाया. अनुराग ठाकुर ने कहा कि देशभर में ई-सिगरेट बैन है फिर संसद में इसकी अनुमति कैसे दी गई है. लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने संसदीय नियमों का पालन करने और जांच कराने की बात कही है.