दिल्ली-एनसीआर समेत जम्मू-कश्मीर, हिमाचल, पंजाब और नोएडा में अफगानिस्तान केंद्रित भूकंप के झटके महसूस किए गए. भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान-ताजिकिस्तान सीमा के हिंदुकुश क्षेत्र में था जिसकी तीव्रता 5.9 मापी गई है. झटके करीब 30 से 35 सेकंड तक महसूस हुए और चार देशों भारत, पाकिस्तान, अफगानिस्तान, ताजिकिस्तान में महसूस किए गए.