राजस्व खुफिया निदेशालय ने ऑपरेशन फायर ट्रेल के तहत चीन से अवैध पटाखों के आयात का भंडाफोड़ किया है मुंद्रा बंदरगाह पर एक कंटेनर से गिलास सेट के पीछे छिपाए गए तीस हजार पटाखे जब्त किए गए हैं पटाखों का आयात विदेशी व्यापार नीति के तहत प्रतिबंधित है और इसके लिए वैध लाइसेंस अनिवार्य है