PM मोदी संसद के शीतकालीन सत्र में लोकसभा में वंदे मातरम के 150 वर्ष पूरे होने पर विशेष चर्चा शुरू करेंगे. पीएम मोदी कांग्रेस पर आरोप लगा सकते हैं कि उन्होंने वंदे मातरम के कुछ छंद हटाकर राष्ट्रगीत को कमजोर किया था. वंदे मातरम को राष्ट्रीय एकता और हिंदू-मुस्लिम एकता के प्रतीक के रूप में लोकसभा में प्रस्तुत किया जाएगा.