राजस्थान के जैसलमेर में मेघा गांव की सूखी झील की खुदाई के दौरान जीवाश्म जैसी संरचना मिली हैं. अवशेषों में पंख जैसे निशान भी दिख रहे हैं, जिनके डायनासोर युग से संबंधित होने का अनुमान है. जैसलमेर में इससे पहले डायनासोर के जीवाश्म, पदचिह्न और अंडे की महत्वपूर्ण खोज हो चुकी है.