तृणमूल कांग्रेस सांसद डेरेक ओब्रायन ने राज्यसभा में बच्चों और युवाओं में बढ़ती डिजिटल लत पर गंभीर चिंता जताई. डिजिटल लत के कारण हर साल करीब 20 हजार बच्चे आत्महत्या कर रहे हैं, जिसका समाधान आवश्यक है. उन्होंने कहा कि अध्ययनों से पता चलता है कि बच्चे और युवा रोजाना 8 घंटे स्क्रीन और मोबाइल फोन पर बिता रहे हैं.