आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री ने बताया कि एक भक्त ने भगवान वेंकटेश्वर स्वामी को 121 किलोग्राम सोना दान किया है. उक्त भक्त ने अपनी कंपनी के 60 प्रतिशत शेयर बेचकर लगभग 6,000 से 7,000 करोड़ रुपये की आय अर्जित की है. भक्त ने कहा कि उनकी सफलता भगवान की कृपा से मिली है, इसलिए उन्होंने सोना दान करने का निर्णय लिया.