पूर्व सांसद प्रज्वल रेवन्ना को अदालत ने घरेलू सहायिका के साथ रेप के आरोप में आजीवन कारावास की सजा सुनाई. पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा के पोते प्रज्वल रेवन्ना पर अदालत ने कुल 11 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है. प्रज्वल रेवन्ना को 48 साल की घरेलू सहायिका का यौन उत्पीड़न करने के मामले में यह सजा सुनाई गई है.