दिल्ली में यमुना नदी के वजीराबाद बैराज पर जलस्तर सामान्य स्तर से काफी नीचे आ गया है. यमुना के जलस्तर में कमी के कारण जल उत्पादन में लगभग अस्सी से सौ मिलियन गैलन प्रतिदिन तक की कमी आई है. सरकार ने कैनाल से पानी लाकर वजीराबाद तक पहुंचाने और आपातकालीन पंपिंग व्यवस्था से अतिरिक्त पानी उपलब्ध कराया.