दिल्ली और NCR में बढ़ते वायु प्रदूषण के कारण वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग ने तत्काल GRAP 1 लागू किया है. दिल्ली में वायु गुणवत्ता सूचकांक आज खराब श्रेणी के 211 अंक दर्ज किया गया, जो स्वास्थ्य के लिए चिंताजनक है. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार एक्यूआई के विभिन्न स्तरों में खराब श्रेणी 201 से 300 के बीच आती है.