दिल्ली-NCR के कई इलाकों में रात के समय हल्की से मध्यम बारिश हुई, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई. बारिश के कारण कई जगहों पर जलभराव हुआ और वाहन चालकों को रात में कठिनाइयों का सामना करना पड़ा. मौसम विभाग ने पश्चिमी विक्षोभ के कारण रुक-रुक कर बारिश और गरज चमक के साथ मौसम में बदलाव की संभावना जताई थी.