CBI ने बीएसएफ के वेतन एवं लेखा कार्यालय में कार्यरत लेखा परीक्षा अधिकारी को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है. आरोपी एएओ ने शिकायतकर्ता के लंबित बिल राशि का पंद्रह से बीस प्रतिशत रिश्वत के रूप में मांगा था. सीबीआई ने जाल बिछाकर आरोपी को चालीस हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ पकड़ा है.