NIA ने दिल्ली ब्लास्ट मामले में फरीदाबाद के अल फलाह विश्वविद्यालय के 30 डॉक्टर्स के बयान दर्ज किए हैं. जांच में आतंकी उमर उन नबी के व्यवहार और उसकी गतिविधियों के बारे में साथी डॉक्टर्स से पूछताछ की गई. बता दें दिल्ली में लाल किले के निकट 10 नवंबर को हुए विस्फोट में 15 लोग मारे गए थे.