NIA ने पंजाब के अमृतसर में लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े मकान को आतंकवाद से प्राप्त संपत्ति मानकर जब्त किया. जब्त मकान अंकुश कपूर के पिता के नाम पर था जो अंतरराष्ट्रीय नार्को-टेरर नेटवर्क का महत्वपूर्ण सदस्य था. जांच में पता चला कि अंकुश कपूर ड्रग तस्करी और आतंकवादी फंडिंग के लिए इस नेटवर्क का सक्रिय हिस्सा था.